फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auto driver's body found lying in the field

खेत में पड़ा मिला ऑटो चालक का शव

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found lying in the field
बकेवर। थाना क्षेत्र के नौधना गांव में एक खेत पर बृहस्पतिवार को ऑटो चालक आशू पाल (26) का शव मिला। पास ही खेत में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने जहां आशू की हत्या की आशंका जताई, वहीं पुलिस एक्सीडेंट बता रही है। पुलिस का कहना है कि आशू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नौधना गांव निवासी शिवऔतार पाल का बेटा आशू आटो चलाता था। परिजनों ने बताया कि आशू बुधवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से बहन वंदना को उसकी ससुराल से लेकर आया था।
विज्ञापन

वंदना को घर के बाहर गली में उतारकर अभी आने की बात कहकर चला गया था। तब से उसका कोई पता नहीं था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब ढाई बजे परिजनों को बोझा गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास स्थित खेत में उसकी बाइक पड़ी दिखाई दी। परिजन खेत में पहुंचे तो वहां आशू का खून से लथपथ शव पड़ा था।
ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मां ऊषा देवी व बहन वंदना ने बताया कि आशू की साजिश के तहत हत्या की गई है।
वहीं, कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिस जगह आशू का शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिली है, उससे प्रतीत हो रहा कि बिजली के खंभे से बाइक टकराने से आशू की मौत हुई है।
हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर चोट लगी और मौके पर मौत हो गई। बाकी मामले की जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
जब परिजन अड़े, तब लिखी रिपोर्ट
आटो चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
सूचना पाकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और बातचीत कर समझाया। इसके बाद पुलिस आशू के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, तब तक सूर्यास्त हो गया।
परिजन अब शुक्रवार को अंतिम संस्कार करेंगे। एसओ ने बताया कि तहरीर पर नगला खादर के खुमान, दीवान, नसीरपुर बोझा गांव के महाराज सिंह व जनजोधन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवकों से हुआ था आशू का झगड़ा
आशू का कुछ दिन पूर्व पड़ोसी गांव नगला खादर के कुछ युवकों से झगड़ा भी हुआ था। आरोपियों ने आशू को कई बार रास्ते में घेरा भी था। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि झगड़ा हुआ था। मामले में आशू और आरोपियों के बीच समझौता भी हो गया था। इसकी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed