फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to rape a mentally weak woman

मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 18 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a mentally weak woman
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव र्में इंट भट्ठा में काम करने वाली महिला (35) ने तीन लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर उसके बेटे खेत में पहुंचे तो आरोपियों ने बेटों से मारपीट की। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला के बेटों ने पुलिस को बताया कि मां मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम वह भट्ठे में काम करके घर लौट रही थी। उसी दौरान तीन युवकों ने रास्ते में उसे दबोच लिया। उसे पास स्थित खेत में घसीट ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर भट्ठे के पास मौजूद दोनों बेटे मौके पर पहुंचे और मां की आबरू बचाई। बेटों का कहना है कि आरोपियों ने उन लोगों के साथ मारपीट की और भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास स्थित ईंट-भट्ठों के मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पीड़ित महिला और उसके परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में मजदूर ट्रैक्टर ट्राली व अन्य साधनों से जसवंतनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो-हल्ला किया। इधर, कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed