फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   atm ko todne ka prayas ker rahe badmash

Etawah News: एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 22 Jan 2023 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
atm ko todne ka prayas ker rahe badmash
भरथना। मोहल्ला ब्रहम नगर में लगे एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा कारतूस के अलावा गांव निनावा में हुई चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला ब्रहम्मनगर मोड़ के पास एटीएम लगा है। शनिवार सुबह करीब चार बजे बाइक सवार तीन बदमाश उसे तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय गश्त कर रहे थाना प्रभारी विद्यासागर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने बदमाशों को एटीएम तोड़ते देखा तो पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा कारतूस के अलावा हथौड़ा, पेचकश, छैनी, बेलचा के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम रामवीर, शशिकांत शर्मा व आशीष पुत्र महावीर सिंह निवासीगण ग्राम समसपुरा थाना भरथना बताया। पूंछताछ में बदमाशों ने बताया कि हम लोगों इन औजारों के जरिए एटीएम को तोड़कर पैसा आदि लूट लेते हैं। किसी प्रकार का कोई विरोध करने पर असलहों से उन्हें घायल कर देते हैं। बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15/16 की रात को क्षेत्र के गांव निनावा में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान एक मंगलसूत्र सोने, चांदी की बिछिया, एक अंगूठी, दो सोने की चैन व 5, 500 रुपये नगद उनके घर से बरामद किए। एसपी ग्रामीण सत्यपालसिंह, फोरेसिक टीम प्रभारी गीतम सिंह, अनुरुद्ध कुमार ने टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ विवेक जावला ने बताया कि एटीएम लुटेरे पहले भी दो बार इसी एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बीती रात पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed