फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   atm,etawah,etawah news

मोबाइल एटीएम वैन को घर बुलाएं और पैसे निकालें

Thu, 30 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
atm,etawah,etawah news
मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाते जिलाधिकारी जेबी सिंह - फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन के दौरान बैंक खाताधारकों को उनके मोहल्ले और घर के बाहर नगदी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एटीएम वैन चला गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलक्ट्रेट में मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इटावा मंडल के डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मोबाइल वैन में एक मिनी एटीएम है। उसके जरिये बैंक खाताधारकों को उनके मोहल्ले और घर के बाहर पैसा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन से पैसा निकालने के लिए बैंक खाते से आधार नंबर का जुड़ा होना जरूरी है। जिस खाताधारक का आधार जुड़ा होगा वही पैसा निकाल सकेगा। किसी भी बैंक के खाताधारक अधिकतम 10 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। खाता धारक का आधार से अंगूठे का मिलान होने पर उसे नगद धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा। मोबाइल वैन के एटीएम से जनधन खाता धारक और उज्ज्वला योजना लाभार्थी भी पैसा निकाल सकते हैं। प्रत्येक भुगतान के बादइ खाता धारकके हाथों और मशीन को सैनिटाइज किया जाएगा। सीडीओ राजा गणपति आर, पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर आशीष जोशी, एआरटीओ अरविंद जैसल, आशुतोष त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed