{"_id":"5f7769638ebc3e67a03351ed","slug":"asphalt-dumped-by-short-circuit-fire-etawha-news-knp586151849","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट की आग से डंपर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट की आग से डंपर हुआ खाक
विज्ञापन
Asphalt dumped by short circuit fire
- फोटो : ETAWHA
कन्नौज से गिट्टी खाली कर मध्य प्रदेश लौट रहे एक डंपर में यूपी-एमपी हाईवे पर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कामेत में गुरुवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में डंपर जलकर राख हो गया। चालक व क्लीनर ने डंपर से कूदकर जान बचाई।
नेशनल हाईवे-92 पर गुरुवार रात लगभग साढ़े 12 बजे बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी के पास कामेत में एक डंपर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
इंजन से धुआं निकलता देख चालक व क्लीनर डंपर से कूदकर भाग निकले। आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते डंपर का पूरा केबिन जलकर राख हो गया। मौके पर थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
डंपर चालक अशोक यादव ने बताया कि वह कन्नौज में गिट्टी उतार कर मध्य प्रदेश जा रहा था। कामेत के पास डंपर के केबिन से धुआं निकलने लगा तो उसने और क्लीनर ने डंपर रोक कर कूद गए। लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इस दौरान एसआई नेम सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।