फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Arrest of kidnappers and security of property

अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी और जानमाल की हो सुरक्षा

Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arrest of kidnappers and security of property
एसएसपी दफ्तर के बाहर मौजूद सुल्तानपुर कला की महिलाएं व पुरुष - फोटो : ETAWHA
इटावा। भाई व उसके दोस्तों पर पिता को अगवा करने का आरोप लगाने वाले बेटे ने मंगलवार को पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य के साथ एएसपी सिटी रामयश सिंह से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी और जानमाल की हिफाजत करने की गुहार लगाई। उसने पिता को खोजे जाने की मांग की।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कला गांव निवासी शिवम शाक्य मंगलवार को गांव के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। शिवम ने पूर्व विधायक के साथ एएसपी सिटी को प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि उसके पिता अवधेश कुमार का अपहरण 14 मार्च की शाम को दुकान से आते वक्त कुनैरा गांव के पास पचावली रोड पर उसके भाई अनूप और उसके दोस्त राहुल आदि ने कर लिया। उसके पिता को गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिवम ने बताया कि पुलिस ने पिता की जैकेट, टोपा आदि सामान जैतपुर थाना क्षेत्र के गढ़ायता गांव के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस को इस मामले में गंभीरता से प्रयास कर अगवा हुए व्यक्ति को तलाश करना चाहिए। एएसपी सिटी रामयश सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed