{"_id":"6a0f44f086fce6953f0b4b7c","slug":"appointment-letters-distributed-to-313-anganwadi-assistants-etawah-news-c-216-1-etw1002-143182-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 313 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 313 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे
विज्ञापन
- होमगार्ड मंत्री बोले- भाजपा सरकार में हो रही निष्पक्ष भर्ती
संवादन न्यूज एजेंसी
इटावा। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में नव चयनित 313 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। मंत्री ने इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
मंत्री प्रजापति ने कहा कि सरकार बहनों और बेटियों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों तक प्रचार सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। इससे गांव की महिलाओं एवं बेटियों को योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दायित्व बताया कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबों को आवास, गैस कनेक्शन और इलाज जैसी सुविधाएं दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में पुलिस एवं होमगार्ड भर्ती पूरी पारदर्शिता से हुई है। प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल रहे हैं। सभी भर्तियां निष्पक्ष हो रही हैं।
पारदर्शी चयन प्रक्रिया
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी के महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि विभाग में रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई। स्थानीय ग्रामों में निवास करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता से चुना गया है। जिलाधिकारी ने सभी चयनित सहायिकाओं का स्वागत करते हुए उनसे राष्ट्र सेवा में निष्ठा से काम करने की अपेक्षा की।