{"_id":"627175632ed3a84bb41d6059","slug":"apache-rider-miscreants-looted-report-in-broad-daylight-etawah-news-knp694747050","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपाचे सवारबदमाशों ने दिनदहाडे लूटा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपाचे सवारबदमाशों ने दिनदहाडे लूटा रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बाइक से ससुराल जा रहे युवक से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, नकदी, चेन और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर पीटा भी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
भिंड के मोहल्ला वीरेंद्र नगर निवासी प्रेम सिंह राजावत पुत्र राम चरन सिंह अपाचे बाइक से मैनपुरी ससुराल जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लायन सफारी के पास अपाचे सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने प्रेमसिंह की कनपटी पर तमंचा लगाकर चेन, अंगूठी, बाइक और नकदी लूट ली। विरोध करने पर प्रेम सिंह पर तमंचा की बट से वार कर दिया।
बदमाशों के भागने के बाद प्रेम सिंह ने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों को तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।