फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Another chance for farmers to debt waiver

कर्ज माफी के लिए किसानों को एक और मौका

Sat, 17 Feb 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 17 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन

इटावा। प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना से वंचित रहे पात्र किसानों को एक और मौका दिया गया है। ऐसे किसान 10 मार्च तक अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उनकी शिकायतों का सत्यापन किया जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर उन किसानों को लाभ दिया जाएगा। जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा है कि किसानों को किसी बैंक या विभाग में भटकने की जरूरत नहीं हैं। किसान नजदीकी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से अपनी शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराएं। साथ बैंकर्स से भी अपील की गई है कि जो किसान पात्र होते हुए भी योजना से वंचित रह गए हैं उनकी शिकायत ऑनलाइन तत्काल दर्ज करवाएं।     प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद कुल 59 हजार किसानों ने कर्ज माफी के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 35 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ था। लगभग 14 हजार पात्र किसान इस योजना से वंचित रह गए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद किसानों को दफ्तरों और बैंकों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed