{"_id":"602d534d8ebc3ee92375123f","slug":"anna-collides-with-cattle-bike-youth-dies-etawha-news-knp6123066143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
चकरनगर। खेतों और सड़कों पर खुलेआम धमाचौकड़ी मचा रहे छुट्टा गोवंशों की वजह से एक युवक की जान चली गई। सहसो थाना क्षेत्र के नीबरी मोड़ के पास अचानक खेत से निकले अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी जो मौत का कारण बनी।
बिडौरी गांव निवासी धीर सिंह (24) मंगलवार रात लगभग नौ बजे हनुमंतपुरा बाजार से अपने गांव बाइक से लौट रहा था। नीबरी मोड़ के पास अचानक खेत से सड़क पर आए अन्न मवेशी से उसकी बाइक तेजी से भिड़ गई। धीर सिंह बाइक समेत गिरा और उसका सिर सड़क पर जोर से टकरा गया।
हेलमेट न होने से धीर के सिर पर गंभीर चोट लग गई। राहगीर उसे जिला अस्पताल लेकर भागे लेकिन तबतक धीर सिंह की मौत हो चुकी थी। पिता अनिरुद्ध ने बताया कि धीर अविवाहित था और प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह बाजार में मोबाइल ठीक कराने गया था।