फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anna collides with cattle bike, youth dies, companion injured

अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 18 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Anna collides with cattle bike, youth dies, companion injured
ताखा। थाना क्षेत्र के ऊसराहार-बिधूना मार्ग पर बुधवार रात अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट न होने के कारण सिर पर लगी चोट मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

ताखा थाना क्षेत्र के भरतपुर खुर्द निवासी शंकर का बेटा शनि (20) गांव के ही बृजेश कुमार के बेटे मदन गोपाल के साथ बुधवार को बाइक से ऊसराहार बाजार गया था। रात में दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान नगला लक्षी गांव के सामने अन्ना मवेशी बाइक के सामने आ गया। इसकी वजह से बाइक चला रहा शनि हैंडिल नहीं संभाल सका और बाइक मवेशी के टकरा गई।
विज्ञापन

इससे दोनों बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गए। शनि के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेसुध हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन और आसपास के लोग घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने शनि को सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनि की देर रात मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से बढ़ रहे हादसे
अन्ना मवेशियों की वजह से लगातार लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला अन्ना मवेशियों को सड़क से गोशाला में शिफ्ट नहीं कर रहा है। सोमवार को ही आवारा सांड़ ने बसरेहर थाना क्षेत्र के मजरा प्रतापपुरा में मंदिर जा रहे गांव के ही बुजुर्ग किसान जिलेदार को उठाकर पटक दिया था। इससे जिलेदार की मौत हो गई थी। एक महिला भी घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed