{"_id":"5f21a4278ebc3e63cf370f8e","slug":"angry-traders-stopped-shivpal-s-convoy-etawha-news-knp573965651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेन्मेट जोन से नाराज व्यापारियों ने शिवपाल से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेन्मेट जोन से नाराज व्यापारियों ने शिवपाल से की शिकायत
विज्ञापन
फोटो संख्या 16 स्व0 रफीक मियां के परिवारियों को ढांढस बंधाते प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : ETAWHA
कोरोना मरीजों के मिलने के चलते जसवंतनगर में जगह-जगह बाजार सील होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले को बीच रास्ते में ही रोक लिया।
व्यापारियों ने बकरीद और रक्षाबंधन पर्व पर बाजार सील होने को लेकर अपनी व्यथा सुनाई। व्यापारियों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बाजार खुलवाने की मांग की।
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का काफिला व्यापारियों ने सब्जी मंडी गेट के पास रोक लिया। सैकड़ों की संख्या में दुकानदार और व्यापारी अपने क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह से पीड़ा व्यक्त करने लगे।
विज्ञापन
कहा कि प्रशासन कंटेनमेंट जोन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। 15 दिन हो गए सब्जी मंडी, गुड़ मंडी, होमगंज, कटरा बुलाकिदास में बल्लियां लगाकर बाजार सील कर रखा है।
यहां ज्यादातर लोग सब्जी, कपड़े, किराना और जनरल मर्चेंट हैं। बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार करीब हैं। माल दुकानों में बंद है।
माल नहीं बिका तो व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। व्यापारियों ने शिवपाल को बताया कि मंडी में एक किराना व्यापारी और उसके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले थे। दोनों स्वस्थ होकर वापस भी आ गए है।
इसके बाद भी कंटेनमेंट जोन खत्म नहीं किया जा रहा। किराना गली भी सील कर रखी है, जो इस जोन की हद में भी नहीं आती।
हम लोग एसडीएम से गुहार भी लगा चुके हैं, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। कटरा बुलाकी दास मोहल्ले के भी मरीज भी ठीक होकर लौट आएं हैं। प्रशासन ने दूध, फल तक की दुकानें नहीं खुलने दी।
शिवपाल सिंह यादव ने दुकानदारों की पीड़ा में अपनी हामी भरते वायदा किया कि वह इटावा जाकर इस मुद्दे पर आलाधिकारियों से आज ही बात करेंगे।
मौजूद व्यापारियों में सुभाष गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, राजीव माथुर, महेश शक्कर वाले, आशीष चैरसिया, शांतनु गुप्ता, अशोक यादव, मुन्ना रेडीमेड, इदल जैन आदि शामिल थे।
ताजिंदगी समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे नगर के वरिष्ठ फर्नीचर व्यवसायी रफीक मियां (92) के इंतकाल की खबर सुन प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने को रोक नहीं सके।
कोरोना संक्रमण की परवाह किये बगैर रफीक की मैयत में शरीक होने अपने विधानसभा क्षेत्र की बस्ती जसवंतनगर में पहुंच गए। डेढ़ घंटे तक बरसते पानी मे मौजूद रहे।
रफीक मियां 1962 से मुलायम सिंह यादव के साथ रहे। जब पहली बार मुलायम सिंह विधानसभा चुनाव जसवंतनगर से लडे़ थे।
उसके बाद मुलायम सिंह और शिवपाल के अनन्य कार्यकर्ता के रूप में रफीक मियां समाजवादी आंदोलन से जुडे़ रहे। मुलायम, शिवपाल जब जब सरकार में ऊंचे औहदे पर पहुंचे, वे उनके घर जरूर आए। वह पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे।
मंगलवार रात्रि उन्होंने आगरा के निजी अस्पताल में ह्रदयाघात के कारण अंतिम सांस ली।
शिवपाल के साथ प्रो. बृजेश यादव, सपा जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, महावीर सिंह यादव, वेदव्रत गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, अशोक यादव, मोहम्मद आसिफ, हाजी कमालुद्दीन असरफी आदि मौजूद रहे।