फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry teenager hanged by mother's scolding

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Angry teenager hanged by mother's scolding
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के नगला चम्मन गांव में शुक्रवार रात मां ने नाबालिग बेटी को मांबाइल चलाने से मना किया तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बसरेहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नगला चम्मन बसगवां निवासी टिंकू यादव हरियाणा में प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी 15 वर्षीय पायल बसरेहर में एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थी। शुक्रवार की रात पायल ने मां के मोबाइल चलाने से रोकने पर क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। छोटी बहन प्रिया व भाई प्रयांशु ने जब पायल को कमरे के अंदर फंदे से लटकता देखा तो मां को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मां समेत अन्य परिजनों ने बेटी को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी हरियाणा रह रहे पिता के साथ पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने जानकारी करने पर पता चला है कि छात्रा को मां के मोबाइल चलाने से रोका था। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed