फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angered by mother's scolding, minor sisters left home

Etawah News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग बहनों ने घर छोड़ा

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Angered by mother's scolding, minor sisters left home
जसवंतनगर। मां के डांटने से नाराज होकर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दो सगी बहनें घर छोड़कर चली गईं। हालांकि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सिर्फ चार घंटे में लापता बहनों को आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म से शनिवार को सकुशल खोज लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार सुबह आठ बजे घर से पढ़ने के लिए नाबालिग दो सगी बहनें निकली थीं, लेकिन पढ़कर घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर किशोरियों का कुछ पता नहीं चला। करीब 12 घंटे बाद इसकी सूचना लापता पुत्रियों की मां ने थाना पुलिस को दी। जिसपर सीओ अतुल प्रधान के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने किशोरियों की खोजबीन के लिए पुलिस टीम बनाकर तलाश शुरू कराई तो शनिवार सुबह करीब तीन बजे दोनों बहनों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की। किशोरियों के लापता हो जाने के मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों सगी बहनों को उनकी मां ने घर में काम न करने पर डांटा था। जिससे दोनों बहनें नाराज होकर घर से चली गई थीं। अपने साथ घर में रखे एक लाख 15 हजार रुपये लेकर गई थी। जिसमें से उन्होंने 20 हजार रुपये खर्च भी कर लिए। बाकी 95 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed