{"_id":"824c701f2dfa5acef661dbe22b21a771","slug":"and-the-shatabdi-trains-including-paused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रोकी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रोकी गईं
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक रोड स्थित रेलवे फाटक के रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्राली का हुक टूटने से वह वहां फंस गई। डर के मारे ड्राइवर मौके से भाग निकला। यह जानकारी मिलने पर रेलवे अफसरों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
आनन-फानन शताब्दी सहित कई ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने जेसीबी मशीन मंगवा कर उसे हटवाया। तब कहीं जाकर ट्रेन संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
घटना गुरुवार सुबह समय करीब 7:10 बजे हुई। ट्राली में ईंटें भरकर ट्रैक्टर बकवर की ओर से नगर के बालूगंज आ रहा था। रेलवे फाटक पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली का ज्वाइंट हुक टूट गया। ट्राली रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच खड़ी हो गई। गेटमैन उमेश कुमार ने तत्काल स्टेशन मास्टर विनोद मिश्रा को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने सबसे पहले कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को भरथना के आउटर सिग्नल पर रोका।साथ ही इटावा आ रही मालगाड़ी को प्लेट फार्म नंबर दो पर रोक दिया। दोनोें गाड़ियां करीब दो मिनट तक रुकी रहीं।
उधर स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान हरनारायण के साथ जीआरपी के जवानों ने पास में ही एक मिल में काम कर रही जेसीबी मशीन को मंगवा कर ट्रैक्टर से ट्राली हटवाई। करीब पांच मिनट बाद रूट खाली हो गया। आरपीएफ पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।