फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allovadic medicine RNB

एलोवैदिक औषधि आरएनबी के कोविड-19 मरीजों में सकारात्मक परिणाम

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Allovadic medicine RNB
फोटो संख्या 30 जानकारी देते कुलपति प्रो. डा. राजकुमार - फोटो : ETAWHA
चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाई गई एलोवैदिक औषधि राज निर्वाण बटी के रेंडमाइजड कंट्रोल्ड ट्रायल (आरसीटी) सफल रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि अब राज निर्वाण बटी के जल्द ही मरीजों तक पहुंचने की संभावना है। इससे पहले इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से बटी को प्रारंभिक मान्यता दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इस आरसीटी में कोविड-19 अस्पताल में भर्ती साधारण, मध्यम एवं गंभीर लक्षणों वाले कुल 60 संक्रमित मरीजों को लिया गया जो 18 वर्ष सेे ऊपर आयु वर्ग के थे।
विज्ञापन

इन 60 मरीजों को दो स्टडी ग्रुपों में बांटा गया। आरएनबी इंटरवेंशन ग्रुप के मरीजों को राज निर्वाण बटी दी गई और प्लेसिबो कंट्रोल ग्रुप को आरएनबी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों ग्रुपों के मरीजों को स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के तहत भी दवाएं दी गईं। इस प्रयोग की खास बात यह रही कि आरएनबी ग्रुप के 60 प्रतिशत मरीज ऐसे थे जो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, अस्थमा, कैंसर से भी पीड़ित थे। आरएनबी ग्रुप के मरीजों के स्वास्थ्य में व्यापक सुधार देखने को मिला।
कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में आरएनबी में कुल 11 आयुर्वेदिक दवाओं के घटक हैं। विश्वविद्यालय में कोविड-19 से संबंधित 25 से अधिक शोध-पत्र भी जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शोध कार्यों में यह देखा गया कि कोरोना शरीर के किन-किन हिस्सों पर पहले अटैक करता है, जिसकी वजह से मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। इसके बाद प्राचीन चिकित्सा की उन दवाओं को छांटा गया जो इन सिस्टम के लिए कारगर हैं।
इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, आरसीटी टीम के सदस्य डॉ. रमाकांत रावत, डॉ. आईके शर्मा, डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. सुशील कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

आरएनबी ग्रुप के 97 प्रतिशत मरीज छह दिन और शत प्रतिशत मरीज 12 दिनों में निगेटिव हो गए। जबकि, प्लेसिबो ग्रुप में 73 प्रतिशत मरीज छह दिन और 90 प्रतिशत मरीज 12 दिन में निगेटिव हुए हैं।
आरएनबी ग्रुप के मरीजों को औसतन पांच दिन में आराम मिल गया।
प्लेसिबो ग्रुप के मरीजों को औसतन सात दिन में आराम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed