फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Alliance of opposite ideas can break anytime: Suresh Khanna

विपरीत विचारों का गठबंधन कभी भी टूट सकता : सुरेश खन्ना

Fri, 08 Mar 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 08 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Alliance of opposite ideas can break anytime: Suresh Khanna
फोटो 33::::फीता काटकर सैनिक स्कूल का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व विधायक सरिता भदौरिया। संवाद
विज्ञापन



- उदी मोड़ स्थित सैनिक स्कूल का शुभारंभ करने पहुंचे वित्त मंत्री ने विरोधियों को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (उदी)। विपक्ष चू चू का मुरब्बा है, विपरीत विचारों का गठबंधन कभी भी टूट सकता है। यह बात गुरुवार को उदी मोड़ स्थित सैनिक स्कूल का शुभारंभ करने आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से वार्ता में कही।

बीहड़ी क्षेत्र में खुले शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल को सैनिक स्कूल का दर्जा मिलने पर शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदर विधायक सरिता भदौरिया और उनके बेटे प्रबंधक आशीष भदौरिया को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें पढ़ने देने की सलाह दी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी देश के लिए वरदान हैं। इस बार धारा-370 की तर्ज पर हर बूथ पर 370 वोट अधिक लेने का संकल्प लिया गया है। इसे सभी मिलकर पूरा करेंगे। राममंदिर, वन रैंक-वन पेंशन, धारा 370 को हटाकर देश को एक नई दिशा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश लोग आकाशवाणी की तरह लेते हैं और चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। दावा किया कि प्रदेश की 80 सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दल जीत रहे हैं। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि कभी बीहड़ी क्षेत्र में लोगों को पढ़ाई करने के लिए शहर तक जाना मुश्किल होता था। इसी परेशानी को खत्म करने के उद्देश्य से 2007 में इस विद्यालय की नींव रखी।

स्कूल के बेहतर संचालन की वजह से आज इसे सैनिक स्कूल का दर्जा मिला है। विश्वास जताया कि यह स्कूल देश के सभी सैनिक स्कूलों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करके बीहड़ के लोगों का सिर फर्क से ऊंचा करेगा। इस मौके पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीटीओ प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य वर्षा, धर्मेंद्र भदौरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed