फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegations of substandard material in the construction of the boundary of the CC road, work stopped

Etawah News: सीसी रोड की बाउंड्री निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, काम बंद

Sat, 07 Feb 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Allegations of substandard material in the construction of the boundary of the CC road, work stopped
फोटो 19::
विज्ञापन


- एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया कार्य, जांच के आदेश


संवाद न्यूज एजेंसी

चकरनगर। ब्लाक के सहसों गांव में जिलापंचायत निधि से सिद्धनाथ मंदिर डामर मार्ग से सहसों गांव तक लगभग 10 लाख 90 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क एवं दोनों ओर बाउंड्री निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्री निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत के बाद एसडीएम ब्रम्हानंद सिंह कठेरिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम लेखपाल सुधीर कुमार को मौके पर भेजकर कार्य तत्काल रुकवा दिया।


ग्रामीण जुगुल तिवारी, मोनू तिवारी, राजेंद्र कनौजिया, अभिषेक चक, विकास चक, अहिवरन चक, ज्ञानी चक, अंशू प्रजापति सहित अन्य लोगों का आरोप है कि बाउंड्री में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही सीमेंट की मात्रा कम और बालू अधिक मिलाकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क और बाउंड्री की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक धन से हो रहे कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर को तलब किया गया है। इंजीनियर को मौके पर जांच कर मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला पंचायत के जेई रोहित कुमार ने बताया कि शिकायत संज्ञान में आई है। किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed