{"_id":"6a1dd58b3adef323c7021494","slug":"allegations-of-pressure-on-officials-over-the-death-of-female-bpm-etawah-news-c-216-1-etw1005-143766-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला बीपीएम की मौत पर अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला बीपीएम की मौत पर अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
भरथना। बाहरपुर गांव की महिला बीपीएम (ग्रामीण डाक सेवक) की रविवार की शाम ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई। सैफई के अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। परिजन ने विभागीय उच्चाधिकारी पर लगातार काम का दबाव बढ़ाने व अभद्र भाषा का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ममता देवी (45) गांव में स्थित डाकघर में बीपीएम पर काम करती थी। एक माह पहले उनका पथरी का ऑपरेशन हुआ था। अस्वस्थता के दौरान विभागीय अधिकारी ने लगातार खाता एवं बीमा कराने का दबाव बनाया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्य नहीं कर पाने पर इस्तीफा देने की बात कही।
परिजनों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी की अभद्र भाषा व दबाव के चलते रविवार की शाम ममता देवी का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया और वह अचेत हो गई। गंभीर हालत में इटावा स्थित निजी अस्पताल के बाद सैफई ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। सोमवार की दोपहर परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम सस्कार कर दिया। मृतका के पति ने विभागीय अधिकारी के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार की लगाई है।