फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegations of extortion under the guise of inspections; protest camp set up at the power station demanding the removal of the Junior Engineer.

Etawah News: चेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप, जेई को हटाने के लिए बिजलीघर पर डेरा

Fri, 25 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 25 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion under the guise of inspections; protest camp set up at the power station demanding the removal of the Junior Engineer.
फोटो 12:::निवाड़ीकला बिजली घर पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व
निवाड़ीकला। बिजली चेकिंग के नाम पर डराने-धमकाने और अवैध वसूली और बिजली कटौती में मनमानी करने के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने निवाड़ीकला विद्युत उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया। पांच गांवों के लोगों के साथ किसान नेता और पूर्व प्रधान भी प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने जेई को हटाने की मांग उठाई। समर्थन में भरथना की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया भी धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीण रजनीश शर्मा, सरिता यादव, आकाश दीक्षित, वैभव पंडित, सचिन, विमल, राजकुमार, अनुराग तिवारी, आशू त्रिवेदी, अंकुर, अरुणेश का आरोप है कि चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं पर कार्रवाई का भय दिखाकर दबाव बनाया जाता है और वसूली की जाती है। ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, कारोबार और घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने रोस्टर के अनुसार आपूर्ति और बार-बार होने वाले फॉल्ट का स्थायी समाधान कराने की मांग की। मामले की जानकारी पर एसडीओ अनूप यादव के साथ ही बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। एसडीओ ने निवाड़ीकला में तैनात लाइनमैन जितेंद्र को महेवा और महेवा में तैनात अजय को निवाड़ी कला भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघर का फोन भी तत्काल बदलने को कहा गया। जेई के स्थानांतरण की मांग पर एसडीओ ने एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed