फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegation: Ambulance does not have standard equipment and medicines

आरोप : एंबुलेंस में मानक अनुसार उपकरण और दवाएं नहीं

Sun, 04 Feb 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Ambulance does not have standard equipment and medicines
इटावा। फर्जी आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराकर हर महीने भुगतान कराने का आरोप एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सेवा प्रदाता कंपनी पर लगाया है। एंबुलेंस में मानक अनुसार उपकरण और दवाएं न होने का आरोप है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने की स्थिति में धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ेगा।संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि सेवा प्रदाता कंपनी एंबुलेंस कर्मियों पर दबाव बनाकर फर्जी मरीजों की संख्या दिखाकर बिल भुगतान प्राप्त कर रही है। इस वजह से वास्तविक मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि किसी भी एंबुलेंस में मानक के अनुसार उपकरण मौजूद नहीं हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर और जीवन रक्षक दवाओं तक का अभाव है। कर्मचारियों को समय पर डीजल भी नहीं मिल पाता, स्टेपनी भी गायब है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारी के फर्जी केस करने से मना करने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है। शिकायती पत्र में उन्होंने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने करने की मांग की है। कहा कि श्रम नियमों के विपरीत लगातार कई दिनों तक डयूटी कराई जाती है, लेकिन बदले में अतिरिक्त मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed