फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   All the organizations of electrical employees started demonstrations together

अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी

Fri, 22 Nov 2019 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
All the organizations of electrical employees started demonstrations together
फोटो संख्या: 26: अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
बिजली कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले के मामलों को लेकर शुक्रवार से बिजली कर्मचारियों के सभी संगठनों ने एक साथ मिलकर रेलवे रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दोपहर तीन बजे से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। संयुक्त विद्युत संघर्ष समिति के निर्देश पर 28 नवंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम के सेवारत कार्मिकों के भविष्य निधि के साथ किए गए खिलवाड़ के विरोध मेें अब तक विद्युत कर्मचारियों के संगठन अलग-अलग धरना प्रदर्शन का आयोजन कर रहे थे। इसमें विद्युत संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी संगठन एक साथ मिलकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में अभियंता संघ, जूनियर इंजीनियर संगठन, कर्मचारी संघ, तकनीक कर्मचारी संघ एक साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है और अपनी मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी 27 नवंबर को मसाल जुलूस निकालेंगे।

28 नवंबर से सभी कर्मचारी एक साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अभियंता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की लड़ाई है। इस मौके पर एसडीओ राहुल यादव, एसडीओ लव कुमार, एसडीओ राकेश सोनी, जेई विनोद कुमार, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed