फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   All sides of Supreme Court will accept decision on Article 370: Akhilesh

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का सभी पक्ष मानेंगे फैसला: अखिलेश

Tue, 12 Dec 2023 11:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
All sides of Supreme Court will accept decision on Article 370: Akhilesh
बसरेहर (इटावा)। अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई बात नहीं बचती है। हालांकि कुछ लोग यह समझते हैं कि जिस भावना से 370 लागू हुआ था, उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सभी उसे मानेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी के एक नेता के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सीमा सुरक्षा के लिए उठाए गए ठोस कदम देश की जनता को बताने पड़ेंगे। चीन के लोग अंदर आ गए हैं।
विज्ञापन




आगे कहा कि कश्मीर कि विधानसभा की कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। कब भरी जाएंगी, पीओके का कुछ हिस्सा आपका नहीं हैं, लेकिन पीओके को आप स्वीकार भी नहीं करते हैं। भाजपा कब फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि बसपा का कोई भी उत्तराधिकारी आ जाए, लेकिन हमें उम्मीद है कि भाजपा से दूरी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की 2024 के संसदीय चुनाव की बड़ी तैयारी है। भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में चली जाएगी।



उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो के नाम पर एमओयू किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ था। सुनने में आ रहा है कि जिन्होंने एमओयू किए थे। उनको अधिकारी ढूंढ रहे हैं। कुछ दिनों बाद एसटीएफ ढूंढेगी, वह उद्योगपति भाग गए हैं। उन्होंने इटावा लायन सफारी में वन्य जीवों की लगातार हो रही मौतों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सफारी में एक के बाद एक जानवर मर रहे हैं।लगता है कि इनकी सरकार में सभी जानवर मर जाएंगे या मार देंगे। भाजपा की संकल्प यात्रा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जितने भी संकल्प यात्रा के रथ चल रहे हैं, रथों में खाने का सामान रखा है। इसलिए लोग देखने पहुंच रहे हैं। केंद्र पर हमला करते हुए बोला कि मोदी सरकार में केवल मंहगाई, बेरोजगारी, सड़कों पर सांड़ की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed