फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh shared the video of Kedareshwar amid the fanfare of Ram temple.

Etawah News: राम मंदिर की धूम के बीच अखिलेश ने साझा किया केदारेश्वर का वीडियो

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh shared the video of Kedareshwar amid the fanfare of Ram temple.
इटावा। अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिले में भी भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर बनने की जानकारी एक्स पर एक वीडियो के जरिए साझा की है। दावा है कि यह मंदिर ज्योतिर्लिंगों की तरह देशांतर रेखा पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इसका देश-दुनिया में बड़ा महत्व होगा। मंदिर का भव्य शुभारंभ 2025 में होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


देश में इस समय माहौल राममय है। इस बीच शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया। छह मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत ऊॅ नम : शिवाय के जाप व भारत के नक्शे के साथ हो रही है। इसमें नीचे संदेश लिखा है कि पूर्णता की ओर अग्रसर इटावा का नव निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर। वीडियो में मंदिर की नींव रखने के साथ उसके निर्माण की स्थितियों को दिखाया जा रहा है। काम करती हुई क्रेनें और मजदूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में परिसर में बने नंदी जी नजर आ रहे हैं। लगभग 10 फीट ऊंचे चबूतरे पर 10 फीट के नंदी जी विराजमान हैं। कई फीट ऊंचा मंदिर बना दिख रहा है। इसमें एक मंदिर का नक्शा भी दिखाया है, जो बहुत भव्य है। सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। यह लोगों के लिए बड़ा आस्था का केंद्र बनेगा। इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं है। सपा धार्मिक कार्य भी शांति से करती है।
विज्ञापन






नक्शे में दिखाई गई ज्योतिर्लिंग देशांतर रेखा

वीडियो के शुरुआत में ही नक्शे में ज्योर्तिलिंग देशांतर रेखा भारत के नक्शे पर दिखाई गई है। इसमें बने ज्योर्तिलिंगों का भी विवरण दिखाया गया है। इसी बीच में नक्शा बड़ा होता है और इटावा के केदारेश्वर महादेव मंदिर पर सीधे खुलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा मुखिया इस मंदिर को
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मंदिर बने हैं ज्योर्तिलिंग

ज्योर्तिलिंग देशांतर रेखा उत्तर से दक्षिण तक है। इस सीधी रेखा पर उत्तराखंड से रामेश्वरम तक कुल सात ज्योर्तिलिंग बने हैं। उत्तराखंड में एक छोर पर केदारनाथ मंदिर है तो दक्षिण में रामेश्वरम मंदिर हैं। वहीं बीच में श्री कालाहस्ती मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर, अरुणाचलेश्वर मंदिर, जम्बूकेश्वर मंदिर, थिल्लई नटराम मंदिर हैं।




दो एकड़ में आंध्रा की कंपनी बना रही मंदिर
लोहन्ना चौराहे से सफारी पार्क की तरफ बढ़ते समय शीतलपुर गांव के सामने सड़क पर ही लगभग दो एकड़ की भूमि पर इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस मंदिर को आंध्र प्रदेश में बने ज्योर्तिलिंगों की तर्ज पर बनवाने के उद्देश्य से आंध्र प्रदेश की कंपनी को ही काम दिया गया है।




डिंपल यादव ने लिया जायजा, काम तेजी से करने के निर्देश

रविवार दोपहर मैनपुरी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव निर्माणाधीन मंदिर का जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने आर्केटेक्ट से काम की रफ्तार के बारे में पूछा। साथ ही काम और तेजी व बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed