{"_id":"61d731e030bbdc4c2c1fe7bd","slug":"akhilesh-ke-saath-mil-kar-jald-karenge-sabhaen-etawah-news-knp6739435154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के साथ मिल कर जल्द करेंगे सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के साथ मिल कर जल्द करेंगे सभाएं
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर विकासखंड परिसर में बृहस्पतिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक करोड़ 65 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि जल्द ही अखिलेश यादव के साथ मिलकर मंच साझा कर प्रदेश में सभाएं की जाएंगी।
सीटों पर बंटवारे पर कहा कि अखिलेश के साथ मिलकर सभी सीटों पर सहमति के साथ चुनाव लड़ा जाएगा और अखिलेश को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
कहा कि प्रदेश में इस समय भ्रष्टाचार चरम पर है। यदि कोई थाने में झगड़ करके पहुंचता है तो पुलिस दोनों पक्षों से पैसा ले लेती है। इस वजह से छोटी घटनाएं भी बड़ा रूप ले लेतीं हैं।
कहा कि इस सरकार में अधिकारी जनप्रति निधियों की सुनते नहीं हैं। उन्होंने प्रधान व जनप्रतिनिधियों से कहा कि गांव के छोटे-मोटे झगड़े व जन समस्याओं को गांव में ही पंचायत के माध्यम से सुलझा देना चाहिए।
विज्ञापन
शिवपाल ने बिजली विभाग पर भी निशाना साधा और कहा कि जब सूबे में हमारी सरकार थी तो बिजली विभाग ट्रांसफार्मर फुंकने पर दो घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल देता था।
अब स्थिति है कि दो महीने बीत जाते हैं, गांव अंधेरे में डूबे रहते है। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने शिवपाल को माला पहनाकर और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दिलीप उर्फ बबलू यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. अजंट सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज सिंह शाक्य, योजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार यादव मौजूद थे।