फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ahiratola of the city on the target of miscreants

बदमाशों के निशाने पर शहर का अहीरनटोला

Sat, 14 Mar 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ahiratola of the city on the target of miscreants
इटावा। कोतवाली क्षेत्र का अहीरनटोला मोहल्ला बदमाशों के निशाने पर है। पांच मार्च से अब तक तीन घरों में लोगों को घायल कर लूटपाट की वारदातें हो चुकी हैं। रात होते ही बदमाशों की चहलकदमी शुरू हो जाती है, जिससे मोहल्ले के लोग खौफजदा हैं। पुलिस अब तक किसी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

13 मार्च शुक्रवार की देर शाम को फिर एक लूट वारदात हुई। पांच मार्च से अब तक लूट की यह तीसरी घटना है। हलवाई का काम करने वाले अशोक पाल के अहीरनटोला मोहल्ला स्थित घर में तीन बदमाश घुस आए। बदमाशों ने गेट खुलवाया। अशोक की बेटी सोनम ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने साड़ी से उसके हाथ पांव बांध दिए। अलमारी से 20 हजार रुपये, दो अगूंठिया व तोड़ियां लूट ले गए।
विज्ञापन

वारदात के वक्त घर में उसकी मां ऊषा देवी व छोटी बहन अर्चना दूसरी मंजिल पर थे। तभी अशोक घर पहुंचे तो घरवालों ने जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया शाहग्रान से एक युवक को पूछताछ के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में वारदातों की शुरुआत 5 मार्च को लालाराम के घर से हुई थी। उनकी वृद्ध पत्नी नेकश्री (80) रात में घर के बरामदे में सो रही थी। दीवार फांदकर आए तीन बदमाशों ने वृद्धा के गले में किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। वृद्धा के पहने हुए कुंडल लूटकर भाग गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई थी।
इस घटना के एक दिन बाद ही शुक्रवार की रात असलहों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने नगर पालिका के सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक विजय पाल के घर में घुसकर उनकी छोटी बहू प्रिया के कमरे में जाकर तमंचा के बल पर सोने की चेन, झाले, अगूंठियां आदि लूट लिए थे। बदमाशों ने प्रिया के बेटे आर्यन पर तमंचा तानकर वारदात को अंजाम दिया था। करीब पांच लाख के जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया हुआ है।
इन घटनाओं के अलावा मोहल्ले में बदमाशों की चहलकदमी से लोगों में खौफ बना हुआ है। करीब 3-4 दिन पूर्व मोहल्ले के लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ भी लिया था। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई थी। लेकिन अभी तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई।

एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि अहीरन टोला मोहल्ला में वारदातों का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मोहल्ले में तैनात किया गया है। गस्त बढ़ाई गई है। पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। नकबजन, चोर लुटेरों को खोजा जा रहा है। जहां तक वृद्धा का घायल कर लूट का मामला है। उसमें घरवालों का हाथ होने का अंदेशा है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed