फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   agriculter,etawah,etawah news

फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा मवेशी, खेतों में कट रही किसानों की रात

Sun, 07 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
agriculter,etawah,etawah news
निवाड़ी कला में फसल खाते गोवश - फोटो : ETAWHA
इटावा। छुट्टा मवेशियों को प्रशासन की ओर से बनाए गए गो आश्रमों में न भेजे जाने से किसानों की रात काली हो रही है। क्षेत्र में घूम रहे जानवर मूंग सहित कई फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से समस्या निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने फसलों को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर तारों की बाढ़ लगा रखी है। इसके बावजूद भी छुट्टा गोवंश खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर देते हैं। फसल को बचाने के लिए किसान दिन रात हाथ में लाठी और टार्च लिए रखवाली में लगे रहते हैं। ये गोवंश फसल को चरने के बाद सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। इससे किसी हादसे की भी आशंका बनी हुई है। किसान पप्पू बाथम ने बताया कि दस बीघा मक्का बोई है। फसल के उगने के बाद ही छुट्टा मवेशियों ने फसल को खाना शुरू कर दिया। अब 24 घंटे फसल की रखवाली करते हैं। किसान नेम सिंह का कहना है कि छुट्टा गोवंश के भय से मूंग की फसल की रखवाली कर रहे हैं। किसान रामसिंह के मुताबिक अगर समय रहते इन गोवंश की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धान की नर्सरी को बचाना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

इन दिनों मक्का और मूंग की फसल खेतों में है। ऐसे में इन फसलों को बचाना किसानों की बड़ी चुनौती है। क्षेत्र के निवाड़ीकला, निवाड़ीखुर्द, नगलातुला, उरैंग, इंद्रावखी, पेबली, नौगवां, इन्द्रापुर, दांदरपुर, टडबा स्माइलपुर, नगला सरदार सहित सैकड़ों गांवों के किसान छुट्टा गोवंशों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed