फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Agra elder was killed in Ashanrai

आशनराई में हुई थी आगरा के बुजुर्ग की हत्या

Tue, 25 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Agra elder was killed in Ashanrai
इटावा। आगरा के सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारी के हत्यारोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। हत्या आशनाई और लेनदेन को लेकर की गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बुधवार या गुरुवार को पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन

बढ़पुरा क्षेत्र के कृष्णा नगर गांव में रविवार को आगरा के शाजगंज क्षेत्र के नरीपुर निवासी हरबिलास (65) का शव मिला था। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान मिले थे। पुलिस अधिकारियों का मानना था कि ईंटों से कूंचकर हत्या की गई है। पुलिस को छानबीन में पता चला था कि हरबिलास घटना के पांच दिन पहले घर से स्कूटी लेकर निकले थे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की तहकीकात में सामने आया है कि हरबिलास को कुछ लोगों ने बहाने से इटावा बुलाया था। यहां उसकी हत्या कर शव कृष्णा नगर गांव में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों में एक महिला के शामिल होने की बात कही जा रही है। हत्या का कारण आशनाई व लेनदेन बताया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गिरफ्त में आ गए हैं। जहां हत्या की गई थी, उस जगह का भी पता चल गया है। एक-दो दिन में हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed