{"_id":"6a15e20dd6f5f597a50f817c","slug":"after-the-roasting-the-electricity-came-and-then-tripped-people-were-troubled-all-night-etawah-news-c-216-1-etw1012-143442-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रोस्टिंग के बाद बिजली आई तो ट्रिपिंग, रात भर लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रोस्टिंग के बाद बिजली आई तो ट्रिपिंग, रात भर लोग रहे परेशान
विज्ञापन
फोटो: 39 अभिषेक दीक्षित।
भरथना। भीषण गर्मी के बीच बदहाल बिजली आपूर्ति कस्बावासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सोमवार रात करीब 11 से सवा 12 बजे तक रोस्टिंग के चलते कस्बा क्षेत्र की आपूर्ति बंद रही। रोस्टिंग समाप्त होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल तो हुई लेकिन बाद में लगातार ट्रिपिंग होने से लोग रात भर परेशान रहे।
सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक चली बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी। हर पांच-10 मिनट में हो रही ट्रिपिंग के कारण लोग बेहाल रहे। ट्रिपिंग के बीच रात करीब दो बजे अचानक बिजली डेढ़ घंटे लिए गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग घरों की छतों पर टहलते रहे। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि सबस्टेशन की मुख्य आपूर्ति का जंफर टूट जाने से यह समस्या आई। जंफर ठीक होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी लेकिन सप्लाई आते ही ट्रिपिंग का सिलसिला फिर शुरू हो गया। बार-बार बिजली आने-जाने से लोग सुबह पांच बजे तक परेशान रहे।
विज्ञापन
मोहल्ला गिरधारी पुरा निवासी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि बीते एक पखवाड़े से बिजली व्यवस्था बदहाल है। दिन में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं। रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं।
मोहल्ला गांधी नगर निवासी सत्यप्रकाश यादव का कहना है कि बिजली न आने से जहां गांवों में खेती प्रभावित हो रही है। वहीं कस्बे में व्यापार प्रभावित हो रहा है। घर में गर्मी से बच्चे-बुजुर्ग बेहाल रहते हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ने की समस्या आ रही है। लोड बढ़ने से फाॅल्ट हो रहे हैं जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। प्रयास है कि कस्बे के लोगों को ज्यादा से ज्यादा बिजली मिले। आपूर्ति में सुधार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -नीरज कुमार, जेई