फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After reaching his in-laws' house, the son-in-law along with his friends set the house on fire.

Etawah News: ससुराल पहुंचकर दामाद ने साथियों के साथ मिलकर घर में लगाई आग

Fri, 30 Jan 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
After reaching his in-laws' house, the son-in-law along with his friends set the house on fire.
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर बोझा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी सास और साले को जलाने के इरादे से घर में आग लगा दी। मां-बेटे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग सेघर का सारा गृहस्थी का सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्राम नसीरपुर बोझा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उनका दामाद और उसका एक मित्र कई वर्षों से उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। जब भी वह इसका विरोध करतीं तो वे जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार की रात जब वह अपने पुत्र के साथ घर में सो रही थीं तभी दामाद और उसके चार-पांच साथियों ने मिलकर उनके घर में आग लगा दी।
विज्ञापन

आग की लपटें देखकर महिला ने बड़ी मुश्किल से अपने बेटे के साथ भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया, तब तक घर का कीमती सामान और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed