{"_id":"64f62981bb9ff8085f0b23e7","slug":"after-an-argument-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-died-etawha-news-c-216-1-etw1001-2532-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाया, मौत
Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी में घर के अंदर पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगा लिया। परिजन युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी गौरव यादव (22) पुत्र अर्जुन सिंह ने सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदा लगा लिया। युवक के भाई महिपाल सिंह ने बताया कि गौरव ने भाभी डोली से कहासुनी होने पर पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। पत्नी की सूचना पर पहुंचे परिजन गौरव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि उनका बेटा नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह सात अगस्त को घर आया था तब से वह काम पर नहीं गया। लेकिन गौरव और उसकी पत्नी डोली के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था। घटना के एक दिन पहले ही पत्नी ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर अपने घर बुलाया था। लेकिन पुलिस मामले को सुलझाते हुए दोनों को समझा कर वापस चली गई थी। मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ कलेह गांव थाना कुदरकोट औरैया में रहते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।