{"_id":"5ed679c38ebc3e9042045f11","slug":"after-24-hour-get-find-deadbody-etawha-news-knp563368314","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन
फोटो संख्या 01मृतक पंकज का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरई थाना क्षेत्र के तहत लुगें की मड़ैया गांव के पास सोमवार सुबह यमुना नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया।
घटनास्थल से चार किमी दूरी पर मिले शव को गोताखोर 24 घंटे बाद खोजने में सफल हुए।
थाना क्षेत्र के नगला सलहदी गांव निवासी अपरवल का पुत्र पंकज (18) सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। उसने घरवालों को नहीं बताया कि वह गंगा दशहरा पर्व पर यमुना नदी में नहाने में जा रहा है।
दोस्तों के साथ वह कछपुरा गांव के पास यमुना में नहाने को उतरा। लुगें की मड़ैया गांव के पास वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
बलरई थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने फायरब्रिगेड के गोताखोर टीम को बुलाया। सोमवार देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
मंगलवार सुबह 8 बजे खोजबीन के दौरान गोताखोरों को पंकज का शव घटनास्थल से चार किमी दूर कचौरा घाट की ओर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।