{"_id":"5e2c87ee8ebc3e4af74d1be4","slug":"adure-aawas-jari-ker-di-kist-etawha-news-knp5406683134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पड़े आवास, लाभार्थियों को दे दी तीसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पड़े आवास, लाभार्थियों को दे दी तीसरी किस्त
विज्ञापन
बसरेहर। ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में लापरवाही बरती जा रही है। आवास अधूरे होने के बावजूद लाभार्थियों को तीसरी किस्त का पैसा उनके खातों में भेज दिया गया। लाभार्थियों के आवास का पैसा अन्य कार्यों में खर्च कर दिया, अब वह टिन व तिरपाल डालकर रह रहे हैं।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्यानपुरा राहिन में पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार और रामौतार को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास मिले हैं। पवन कुमार कल्यानपुरा और रामौतार मजरा भदियापुर के निवासी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना मेें पहली किस्त नींव बनने के बाद, दूसरी दीवारें बनने के बाद और तीसरी छत पड़ने के बाद जारी की जाती है। लाभार्थी पवन को करीब एक साल पहले आवास मिला था। उनके आवास में अभी तक छत नहीं पड़ी है, इसके बावजूद तीसरी किस्त जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना से बनीं दीवारों के ऊपर टिन डालकर अशोक भूसा और लकड़ी भरते हैं। अशोक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनका परिवार पिता के साथ रहता है। भदियापुरा मजरा निवासी रामौतार पुत्र पातीराम को भी एक साल पहले ही आवास मिला था। रामौतार का आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के मानक के अनुरूप भी नहीं बना है। अभी तक इस आवास में भी छत नहीं पड़ी है, इसके बावजूद रामौतार को आवास की तीसरे किस्त का पैसा दे दिया गया। इन लाभार्थियों का कहना है कि शादी और इलाज में पैसा खर्च हो गया है। पैसा आने पर आवास का निर्माण पूरा कराएंगे।
इस संबंध में सीडीओ राजा गणपति आर ने कहा कि आवास की छत पड़ने के बाद ही तीसरी किस्त दी जाती है, अगर अधूरे
आवासों की तीसरी किस्त जारी कर दी गई है तो इसकी जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई करेंगे।