फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Add name in voter list young voter

मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं युवा वोटर

Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Add name in voter list young voter
इटावा/महेवा। एक जनवरी 2022 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे, वह अपना नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल कराएं। विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग भी करें। यह बात जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की। कहा कि युवा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों की शादी हो गई, वह अपना नाम उस स्थान की मतदाता सूची में शामिल कराएं।
विज्ञापन

यहां से हटवा लें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध व पारदर्शी बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पात्र व्यक्ति अपने नाम वोटर सूची में शामिल करा सकते हैं। ऐसी व्यवस्था की गई कि किसी भी मतदाता का नाम सूची में दर्ज होने से न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हमारे देश में सभी को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है, जबकि दुनिया के कुछ देशों में महिलाओं को मत देने का अधिकार नहीं है, इसलिए महिलाएं आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करें।
उन्होंने कहा कि जेंडर को सुधारा जाए और मतदाताओं में महिलाओं के नाम भी शामिल किया जाए। तहसीलदार सदर श्रीराम यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान नवंबर में 4 दिनों तक विशेष अभियान चलेगा, जिसमें सभी बीएलओ पर मौजूद रहेंगे।
इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। जिलाधिकारी व अधिकारियों ने इसे सराहा। डीआईओएस राजू राणा तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह ने मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दी और छात्राओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्यामवीर सिंह व शिक्षक तथा छात्राएं मौजूद रहे। उधर, महेवा क्षेत्र के लेखपाल सुधीर चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा ने लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा, प्राथमिक स्कूल बहेड़ा पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए सभी बीएलओ को लगाया।

लेखपाल ने बताया कि इस माह 6, 13, 21 व 27 नवंबर को विशेष कैंप भी लगेंगे। इस मौके पर बीएलओ रेखा तिवारी, सर्वेश कुमारी, संजीव कुमार व आशुतोष कुमार सहित करीब दो दर्जन से अधिक मतदाता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed