फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Activists remembered Ashok Dubey in tribute meeting

श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने किया अशोक दुबे का स्मरण

Sun, 14 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Activists remembered Ashok Dubey in tribute meeting
अशोक दुबे के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे व अन्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अशोक दुबे की स्मृति में रविवार को इटावा क्लब में भाजपा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर दिवंगत अशोक दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। और उनके जीवन से जुड़ी यादों एवं उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा अशोक दुबे ने मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले इटावा में भाजपा का परचम लहराया। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा अशोक दुबे जमीन से जुड़े नेता थे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने कहा अशोक दुबे का निधन हमारे लिए निजी क्षति है, जिसकी भारपाई बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

इन नेताओं ने सुनाए संस्मरण
श्रद्धांजलि सभा में आरएसएस के विभाग सह-संघ चालक विनोद चंद्र पांडे, विभाग कार्यवाह प्रदीप भदौरिया, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, पूर्व विधायक केके राज, अरविंद दीक्षित, अच्चयुत मिश्रा, डॉ.रमाकांत शर्मा, डा.ज्योति वर्मा, सुरेश तिवारी,अनंत अग्रवाल, गजेंद्र मिश्रा, पिलुआ वाले हनुमान मंदिर के महंत हरभजन दास महंत आदि ने अपने संस्मरणों के बारे में बताकर अशोक दुबे को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भाजपा नेता उपस्थित रहे
श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रचारक विनय, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, शिव किशोर धनगर, राहुल राजपूत, चक्रेश जैन, विरला शाक्य, मधु तोमर, अमित तिवारी, गगन चतुर्वेदी, रोहित शाक्य, सुशांत दीक्षित,अनुग्रह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed