फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Action will be taken against shopkeepers who allow carts to be parked in front of their shops.

Etawah News: दुकानों के आगे ठेले खड़े कराने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against shopkeepers who allow carts to be parked in front of their shops.
फोटो 22:: तहसील सभागार में बैठक में शामिल व्यापारी। संवाद
भरथना। नगर में जाम की समस्या को लेकर गुरुवार को व्यापारियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने जाम की समस्या निजात दिलाने के लिए पार्किंग का इंतजाम कराने और टेंपो स्टैंड पर खड़ा करने की टेंपो और ऑटो चालकों को हिदायत दी गई। एसडीएम काव्या सी ने कहा कि जो भी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे ठेले खड़ा कराएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में ऑटो चालकों की मनमानी से लगने वाले जाम का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। व्यापारियों ने सरोजिनी रोड, मोना चौराहा, बालूगंज और मोतीगंज में रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आमजन की परेशानी बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि नगर में ऑटो स्टैंड निर्धारित होने के बाद ऑटो चालकों को स्टैंड पर ही वाहन खड़ा करने और नियमों के अनुसार संचालन के निर्देश दिए जाएंगे जिससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं कोमंडी में ही बिक्री करने की सहमति बनी। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि दुकानों के बाहर ठेला पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सभासद निहालुद्दीन ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार ठेले वालों से पैसे लेकर उन्हें दुकानों के बाहर ठेला लगाने देते हैं जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसी शिकायतें सामने आने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरोजिनी रोड पर बैंक के बाहर वाहनों की अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम को देखते हुए मिडिल स्कूल के पास बने पार्किंग स्थल में वाहन खड़े करने के लिए पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि मुनादी के माध्यम से दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। बड़े वाहनों को दिन में सड़क पर खड़ा कर अनलोडिंग न करने बल्कि रात के समय अनलोडिंग करने के निर्देश दिए गए। नगर में सभी ठेले वालों का पंजीकरण कराया जाएगा जिससे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई आसान होगी।

सभी स्कूल संचालकों को स्कूल वाहनों को पांच-पांच मिनट के अंतराल पर छोड़ने के निर्देश देने पर भी सहमति बनी जिसके लिए रोस्टर बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी ने नगर को जाम और अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed