{"_id":"79a60ea195193ef125e675ac02807521","slug":"accused-of-theft-beaten-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मुहब्बतपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति पर आलू चुराने का आरोप लगाकर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट की। पत्नी जब उसे छुड़ाने के लिए दवंगों के पास गई तो दबंगों ने उसे भी पीटा। किसी तरह भागकर महिला ने बसरेहर पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को छुड़ाया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव मुहब्बतपुर निवासी रामजीत राजपूत (40) घर पर था। तभी गांव के दबंग उसके दरवाजे पर पहुंचे और उस पर खेत से आलू चुराने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। दबंग उसे पकड़कर अपने घर ले गए।
आरोप है कि दबंगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। रामजीत की पत्नी अनीता देवी जब दबंगों के पास उसे छुड़ाने गई तोउसके साथ भी मारपीट की। अनीता ने पति को बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और रामजीत को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष बसरेहर गोलू सिंह भाटी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने रामजीत को छुड़ाया था। रामजीत शराब पीने का आदी है।
उसने गांव के एक व्यक्ति के खेत से आलू चुरा लिए लिए थे। इस कारण उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन कर रही है।