फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accused of attack on deputy jailer arrested

डिप्टी जेलर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
accused of attack on deputy jailer arrested
इटावा। दो साल पहले जिला कारागार परिसर में डिप्टी जेलर सिपते हसन जाफरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी मैनपुरी के करहल निवासी विश्राम सिंह यादव को समथर चौपला मार्ग पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसका साथी बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक, मास्टर चाबी आदि बरामद की है। पुलिस के मुताबिक विश्राम सिंह शातिर अपराधी है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ इटावा और मैनपुरी के थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट जैसे गंभीर धाराओं के 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि ऊसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम रविवार देर रात समथर चौपला मार्ग पर नगला पछाया गांव स्थित बंबा पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। तभी चौपला की तरफ से आ रही काली रंग की पल्सर बाइक पर दो लोग नजर आए।
पुलिस टीम ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों युवक सड़क पर गिर। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले एक युवक बाइक लेकर भाग गया। जबकि, दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।
पकड़े गए युवक के पास से तलाशी में तमंचा, कारतूस, गाड़ियों का लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली मास्टर चाबी व वारदात में प्रयुक्त चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम दरियापुर, थाना-करहल, मैनपुरी निवासी विश्राम सिंह बताया। बरामद बाइक उसने साथी के साथ आगरा से चुराई थी। आरोपी ने 2019 में साथियों के साथ इटावा जेल परिसर में जान से मारने की नियत से डिप्टी जेेलर पर गोली चलाने की घटना भी स्वीकारी।
मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विश्राम सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।

ये है आपराधिक इतिहास
गोलीकांड में पकड़े गए विश्राम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा ऊसराहार थाने में हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं, आर्म्स एक्ट, लूट, फ्रैंड्स कालोनी थाने में हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, सैफई थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, कोतवाली मैनपुरी में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत 13 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed