आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा : सिंचाई विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पत्नी व बच्चे घायल
इटावा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई जबकि पत्नी व तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इटावा जिले में एक कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाजियाबाद में काम करने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए।
मो. जुबरैल निवासी संजय नगर गाजियाबाद अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव लगमा जिला सहरसा विहार गए हुए थे। उनके साथ में उनकी पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री भी थी। वह सोमवार रात को वहां से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत पहुंची तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई। कार चला रहे मो. जुबरैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हेंं पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।