{"_id":"5e08f0078ebc3e8817372c9d","slug":"accident-etawha-news-knp5351759197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ऊसराहार के ग्राम पंचायत सोंरों के मजरा बनकटी में शनिवार रात के समय घर की केबल में फाल्ट हो जाने के कारण छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन भैंसों समेत गृहस्थी का सामान जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
तहसील ग्राम बनकटी निवासी अमित यादव के मकान के ऊपर शनिवार की रात घर के ऊपर से निकली बिजली की केबल में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से घर के बाहर रखे हुए छप्पर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग और विकराल होती चली गई। आग की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बंधीं तीन भैंसें आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। आग से गृहस्थी का भी सामान जल गया।
पीड़ित अमित यादव ने बताया वह शनिवार की रात में घर पर सो रहा था। जब तक ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग से गृहस्थी का अन्य सामान भी जल गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस को भी दी। समाजसेवी संजेश यादव ने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।