फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

खड्ड में गिरी कार, चालक की मौत

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident
तिलक सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। शिकोहाबाद से गोद भराई के कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार की कार थाना क्षेत्र के झिंदुआ मोड़ पर असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। कार चालक की मौके पर मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तहत भरथना-इटावा मार्ग स्थित झिंदुआ मोड़ पर गत बुधवार रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। भरथना कस्बे के मोहल्ला वाजपेयी नगर निवासी अशोक कठेरिया पुत्र बच्चनलाल अपने पुत्र विजय के लिए गोद भराई रस्म पूरी करने कार से शिकोहाबाद गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में अशोक के दोनों दामाद छविराम व अतुल उनकी पत्नियां व बच्चे मौजूद थे। अशोक के जीजा तिलक सिंह खुद कार चला रहे थे। करवा थाना भरथना निवासी तिलक सिंह के रिश्तेदार अखिलेश ने बताया कि झिंदुआ मोड़ पर कार असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे भी अन्य रिश्तेदारों की कार आ रही थी। हादसे को देख आनन फानन सभी लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद तिलक सिंह (45) निवासी मुरार ग्वालियर मध्यप्रदेश, ग्वालियर निवासी छविराम सिंह (35) व उनकी पत्नी फुलवासा (27), उनके दो बच्चों अंश (7), प्रिंस (9) व अतुल कुमार (30) पुत्र रमेश, उनकी पत्नी रुचि (25) निवासी जसवंतनगर इटावा को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां से घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह तिलक सिंह की मौत हो गई। घायल अंश, छविराम के हाथ व रुचि के पैर में फ्रैक्चर होने पर परिजन उन्हें आगरा ले गए। हादसे की खबर से तिलक सिंह की पत्नी शशि देवी, पुत्र पीयूष, पुत्रियों चंचल व सलोनी का रो रोकर बुरा हाल रहा। तिलक सिंह परिवार समेत मुरार ग्वालियर रहते थे। वे मूल रूप से महेवा बस्ती के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed