{"_id":"62fbf0522c070d09780fe42f","slug":"accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7130826164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दीवार में घुसी मामा की मौत भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दीवार में घुसी मामा की मौत भांजा घायल
विज्ञापन
इटावा। पचावली मार्ग पर सुल्तानपुर बंबा के पास एक बाइक असंतुलित होकर दीवार में टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के भढ़पुरा निवासी अजय कुमार (25) कन्नौज के एक निजी कॉलेज के एलएलबी कर रहे थे। सोमवार को वे मोहल्ला निवासी भांजे उज्जवल (16) पुत्र नरेश के साथ बाइक से दोस्त से मिलने विजय नगर गए थे।
लौटते वक्त दोपहर दो बजे पचावली रोड पर सुलतानपुर बंबा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। हादसे में दोनों मामा-भांजे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को हालत में सुधार आने पर भांजे को घर भेज दिया गया। भाई राजू के मुताबिक किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस वजह से हादसा हुआ।