फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident,etawah,etawah news

किशोर की मौत दूसरे दिन भी अबूझ पहेली

Mon, 14 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident,etawah,etawah news
इटावा। जसवंनगर तहसील के बलरई थाना क्षेत्र ग्राम नगला तौर में रविवार चौकीदार के पुत्र के बेहोशी की हालत में मिलने और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ देने के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया है। अभी तक पुलिस या परिजनों को उसकी मौत का कारण समझ नहीं आया है और न ही घटना को लेकर कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बलरई थानांतर्गत नगला तौर निवासी चौकीदार के पद पर तैनात हरिश्चंद्र का 15 वर्षीय पुत्र अमित रविवार दोपहर बदहवास हालत में गांव के बाहर खेत पर पड़ा मिला था। परिजनों को सूचना मिली तो वे आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। लेकिन, उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को सुबह थाना पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक का सबसे बड़ा भाई प्रदीप टेंपो चलाता है। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदीप ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, भाई के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। ऐसे में हम किसी पर शक भी नहीं कर सकते। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही किशोर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed