फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident,etawah,etawah news

ब्रेक फेल होने से ट्रक से टकराई बोलेरो, मां और दो बेटों की मौत

Wed, 27 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident,etawah,etawah news
कानपुर-इटावा हाईवे पर परसुपुरा गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : ETAWHA
बकेवर/इटावा। कानपुर-इटावा हाईवे पर बकेवर के परसुपुरा गांव के पास बुधवार सुबह ब्रेक फेल होने से बोलेरो आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार महिला, उसके दो बेटों की मौत हो गई और पति, तीन बेटियां और चालक घायल हो गए। महिला के पति और चालक को जिला अस्पताल से सैफई चिकित्सा विवि रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के चिचौरा नगला देवी गांव निवासी राजाराम राजपूत (50) पुत्र रुस्तम सिंह 15 साल से छत्तीसगढ़ के राजनंद के गड़ई गांव में परिवार समेत रहकर कपड़े की फेरी लगाते हैं। 12 जून को उनकी बेटी आरती (20) की शादी तय है। आरती की शादी के लिए राजाराम पत्नी रेखा (45), बेटा बंटी (18), पंकज (13), बेटी आरती (20), वर्षा (15), निशा (12) भी के साथ बोलेरो से पैतृक गांव चिचौरा नगला देवी लौट रहे थे। बोलेरो गड़ई गांव का कमल (30) पुत्र संतलाल चतुर्वेदी चला रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब तीन बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर परसुपुरा गांव के पास बने कट से आग चल रहा ट्रक मुड़ने लगा। चालक कमल ने ब्रेक लगाया, लेकिन ब्रेक फेल होने से बोलेरो ट्रक से टकरा गई। बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि हादसे में रेखा और पंकज की मौके पर मौत हो गई, बंटी ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल राजाराम, उनकी तीनों बेटियों और चालक जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने राजाराम और चालक को सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर दोपहर बाद गांव से परिवार के लोग और रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed