{"_id":"60b52b688ebc3e9a235963ba","slug":"accidant-etawha-news-knp6314854126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पलटी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पलटी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत तीन घायल
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थानाक्षेत्र में नीवासई गांव के पास लखनऊ की तरफ से आ रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से जा टकराकर पलट गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर लखनऊ की तरफ से आ रही कार में ट्रक ने कट मार दिया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दूल्हा अंशुल कुमार और दुल्हन माही घायल हो गए।
अंशुल बाराबंकी से शादी करके लुधियाना पंजाब जा रहा था। हादसे के दौरान घायल कार में फंस गए। राहगीरों ने दूल्हा-दुल्हन व चालक को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया। एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर पार्किंग यार्ड में खड़ा कराया। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।