फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   aap ke saupa gyapan

सरकारी नौकरियों में आवेदन की उम्र कम न करे सरकार

Mon, 25 Jan 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
aap ke saupa gyapan
इटावा। आम आदमी पार्टी के आनुषांगिक संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने सरकारी नौकरियों में प्रतियोगी अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु को कम करने की सिफारिश पर पीड़ा व्यक्त की है। संगठन ने इस संबंध में सोमवार को अपनी मांगों संबंधी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

छात्र युवा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा से मिलकर अपनी बात रखी और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उल्लेख किया कि देश भर के छात्रों-युवाओं ने रोजगार संकट समाधान के लिए 17 सितंबर 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया था। कहा कि इस आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि सभी आयोग छह माह के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करें, लेकिन स्थिति अब भी जस की तस है। संगठन का कहना है कि सरकार ने सरकारी सेवा में नियुक्ति के लिए सामान्य वर्ग की अधिकतम आयु 40 से घटाकर 30 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष किए जाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए उम्र कम कर देने की सिफारिश से प्रतियोगी अभ्यर्थी मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed