फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man was shot in the hand during celebratory firing and was admitted to hospital.

Etawah News: हर्ष फायरिंग में युवक के हाथ में लगी गोली, भर्ती

Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the hand during celebratory firing and was admitted to hospital.
इटावा। मूंज गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। फौजी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली युवक के हाथ के पंजे को चीरते हुए निकल गई। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



बुधवार रात मूंज गांव निवासी सतीश सक्सेना की पुत्री का विवाह समारोह घर के बगल में चल रहा था। जयमाला की रस्मों के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस का रहने वाला रमन सविता जो फौज में तैनात है ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली वहां मौजूद गांव के ही युवक गौरव के बाएं हाथ के पंजे में जा लगी। खून से लथपथ गौरव को देख परिजन बदहवास हो गए। उसे तत्काल सैफई ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी रमन छुट्टी पर घर आया हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। यहां घायल के परिवार के लोग घर पर नहीं मिले। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई और न की कोई फोटो व वीडियो मिला है। तहरीर मिलते पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed