फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man walking on the highway was hit by a car and crushed by another car.

Etawah News: हाईवे पर पैदल युवक को कार ने मारी टक्कर, दूसरी ने रौंदा

Sun, 29 Mar 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man walking on the highway was hit by a car and crushed by another car.
फोटो 5: सुखबीर की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 6: घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
-आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सरायमिट्ठे गांव के सामने शनिवार रात हादसा
-हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित सराय मिट्ठे के पास सड़क पार कर रहे युवक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने युवक को कुचलते हुए निकल गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा है।
बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे के किनारे स्थित ग्राम सरायमिट्ठे निवासी गोविंद पाल उर्फ कल्लू ने बताया कि उनका छोटा बेटा सुखबीर उर्फ बंधन पाल (26) शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे को पार कर दूसरी साइड जा रहा था। उसी समय इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार युवक को कुचलते हुए निकल गई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक बिजौली चौकी इंचार्ज शोभित प्रजापति मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुखबीर तीन भाई थे। एक बहन है, जिसमें बड़ा भाई राहुल पाल दूसरे नंबर का सोनू है। युवक का घर हाईवे के किनारे पर ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed