फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man injured by being shot dead

गोली लगने से घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 13 Mar 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man injured by being shot dead
सैफई। जनपद मैनपुरी थाना किशनी के रामनगर गांव में गोली लगने से घायल सैफई के युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। परिजनों ने सैफई पीजीआई में प्रशासन से मामले में कार्रवाई व मृतक के पत्नी को सरकारी जमीन देने की मांग की।
विज्ञापन

सैफई के गींजा गांव निवासी रामानंद शाक्य का बेटा अनुज (22) आठ मार्च को पिकअप से साथियों के साथ सिंगी रामपुर कांवर लेकर जा रहा था। तभी जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर डेरी के पास पिकअप चालक व ट्रैक्टर चालक के बीच ओवरटेक के प्रयास में मारपीट हो गई। इसी बीच ट्रैक्टर सवार लोगों ने फायरिंग की। गोली अनुज के सिर में लगने से वह घायल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल के करीब 30 मीटर की दूरी पर खड़े पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

अपना फर्ज निभाना उचित नहीं समझा। साथी घायल को लेकर किशनी सीएचसी ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर किया गया। यहां शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता रामानंद ने बताया कि बेटी साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी सुमनलता व तीन माह की बेटी है। दो बेटों की मौत के बाद अनुज ही सहारा था, यह कहकर वह फफक-फफक कर रो पड़े। मैनपुरी जिले के किशनी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था, जिसे अब हत्या में तरमीम किया जाएगा। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मीटर दूरी पर खड़े रहे 112 डायल के पुलिस कर्मी
अनुज के साथी प्रमोद ने बताया कि घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूरी पर 112 डायल की गाड़ी रही। हम लोग मदद के लिए बुलाते रहे चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन पुलिस कर्मी मौके पर नहीं आए। अनुज को वह लोग करीब एक घंटे तक घेरे रहे, जिससे वह वहीं पर दर्द से तड़पता रहा। आरोपियों के जाने के बाद पुलिस घायल अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी लेकर गई थी। पुलिस समयानुसार आ जाती तो अनुज शायद हमारे बीच होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed