फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man, heartbroken by the death of his wife and the loss of his daughter, hanged himself.

Etawah News: पत्नी की मौत और बेटी के जाने से आहत युवक ने फंदा लगाया

Tue, 26 May 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man, heartbroken by the death of his wife and the loss of his daughter, hanged himself.
फोटो 29: सत्यपाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। ग्राम अहिलादपुर में मंगलवार सुबह युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले फाॅरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

ग्राम अहिलादपुर निवासी सत्यपाल (42) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में गए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजन ने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सत्यपाल फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सत्यपाल परिवार का इकलौता पुत्र था। करीब दो वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक तनाव में रहने के बाद शराब का आदी हो गया था। बताया गया कि उसकी इकलौती बेटी तीन दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। इससे वह काफी परेशान था। परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों और सामाजिक दबाव के चलते सत्यपाल तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि परिजन ने पूछताछ में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed